Janiye prbhu shree ram ke purvjo ke bare me
आज हम जानेगे प्रभु श्री राम के पूर्वजो के बारे में। 1 ब्रह्मा जी से मरीचि हुए। 2 मरीचि के पुत्र कश्यप हुए। 3 कश्यप के पुत्र विवस्वान थे। 4 विवस्वान के वैवस्वत मनु हुए ,वैवस्वत मनु के समय जल प्रलय हुआ था। 5 वैवस्वतमनु के दास पुत्रो में से एक का नाम इक्ष्वाकु था ,इक्ष्वाकु ने अयोध्या को अपनी राजधानी बनाया और इस प्रकार इक्ष्वाकु कुलकी स्थापना की। 6 इक्ष्वाकु के पुत्र कुक्षि हुए। 7 कुक्षि के पुत्र का नाम विकुक्षि था। 8 विकुक्षि के पुत्र बाण हुए। 9 बाण के पुत्र अनरण्य हुए। 10 अनरण्य से पृथु हुए। 11 पृथु से त्रिशंकु का जन्म हुआ। 12 त्रिशंकु के पुत्र धुंधुमार हुए। 13 धन्धुमार के पुत्र का नाम युवनाशव था। 14 युवनाशव के पुत्र मान्धाता हुए। 15 मान्धाता से सुसन्धि का जन्म हुआ। 16 सुसन्धि के दो पुत्र हुए -ध्रुवसन्धि एवं प्रसेनजित। 17 ध्रुवसन्धि के पुत्र भरत हुए। 18 भरत के पुत्र असित हुए। 19 असित के पुत्र सगर हुए। 20 सगर के पुत्र का ना...