criket
क्रिकेट आजकल युवावो का सबसे प्रिय खेल बन गया है। इस कहानी में इस खेल के बारे में बताया गया है। पढ़ने -लिखने के साथ -साथ छात्रों के लिए खेल -कूद भी अत्यंत आवश्य्क है। खेल -कूद से शरीर स्वस्थ स्फूर्तिमय रहता है। खेलो में गेंद के अनेक खेल प्रचलित है। हॉकी ,क्रिकेट ,फुटबॉल ,वॉलीबाल ,टेनिस आदि खेलो में किसी न किसी रूप में गेंद का ही प्रयोग होता है। आजकल क्रिकेट का खेल संसार में अत्यंत लोकप्रिय खेलो में है। पुरे वर्ष कही न कही क्रिकेट के मैच होते रहते है। छात्रों और युवको में तो लोकप्रियता का कोई ठिकाना ही नहीं है। जब क्रिकेट मैच का आँखो देखा हाल प्रसारित होता है तो लोग रेडियो और टीवी से चिपके रहते है। क्रिकेट का जन्म इग्लैंड में हुआ था। धीरे -धीरे इसके नियम बनते गए। इग्लैंड में पहला नियमबद्ध मैच सन 1700 में हुआ। इग्लैंड के बाद यह खेल ऑस्ट्रेलिया ,न्यूजीलैंड ,दक्षिण अफ्रीका तथा वेस्ट इंडीज आदि देशो में भी लोकपिर्य हो गया। भारत में क्रिकेट का आरम्भ सन 1792 में माना जाता है। भारत और इग्लेंड के बीच पहला मैच सन 1932 में हुआ। सन 1934 में रणजी ट्रॉफी नाम से भारत ए...