Jgdish chndr bsu ka jivn prichy
भारत के महान वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बसु ने अपनी वैज्ञानिक खोजो से समस्त विश्व का कल्याण किया है। जगदीश चंद्र बसु भारत के महान वैज्ञानिक थे। उन्होंने जो वैज्ञानिक खोजे की थी ,उनके लिए सारा संसार उनका रर्णी रहेगा। उनका जन्म 30 नवंबर ,1858 ई ० को ढाका के गांव विक्रमपुर में हुआ था। उनके पिता श्री भगवान चंद्र बसु डिप्टी कलक्टर थे। जगदीश चंद्र की आरंभिक शिक्षा गांव की पाठशाला में हुई। इसके बाद वे कलकत्ता के सेंट जेवियर कॉलेज में प्रविष्ट हुए। यहाँ से उन्होंने बी0ए0 की परीक्षा पास की। उन्होंने जगदीश चंद्र आई0 सी0 एस0 की परीक्षा पास करना चाहते थे। लेकिन उनके पिता इस पक्ष में नहीं थे। उन्होंने ,"जगदीश ! तुम दुसरो पर शासन करने की बात मत सोचो। तुम्हे विद्वान् बनकर संसार को कुछ देना चाहिए। " पिता की बात सुनकर जगदीश चंद्र डॉक्टरी पढ़ने के लिए लंदन चले गए। वहाँ स्वास्थ्य ने उनका साथ न दिया। वे बीमार पड़ गए। डाक्टरों ने उन्हें जलवायु बदलने का परामर्श दिया। वे कैंब्रिज चले गए। वहाँ उन...