shardiy nvratr puja sbse phle shreeram ne ki thi
शारदीय नवरात्र पूजा सबसे पहले भगवान श्रीराम ने की थी। शारदीय नवरात्र आश्विन मास में शुक्लपक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होते है। इस दौरान देश भर में माँ भगवती के नौ रूपों की विधि विधान से पूजा की जाती है। शारदीय नवरात्र के बारे में कहा जाता है कि सबसे पहले श्रीरामचन्द्र जी ने इस पूजा का प्रारंभ समुद्र तट पर किया था और उसके बाद दसवे दिन लंका विजय के लिए प्रस्थान किया और विजय प्राप्त की। मान्यता है कि तभी से असत्य पर सत्य की जीत तथा अधर्म पर धर्म की विजय की जीत के प्रतीक के रूप में दशहरा पर्व मनाया जाने लगा। शारदीय नवरात्र में दिन छोटे होने लगते है और रात्रि बड़ी। कहा जाता है कि ऋतुओ के परिवर्तन काल का असर मानव जीवन पर नहीं पड़े इसीलिए साधना के बहाने ऋषि -मुनियो ने इन नौ दिनों में उपवास का विधान किया था। देश के हर भाग में नवरात्र की धूम अलग -अलग तरह से देखने को मिलती है जहां उत्तर भारत में मंदिरो में माँ भगवती का पूरे शृंगार के साथ पूजन किया जाता है वही गुजरात और मह...