Guru nanak aur mrdana
गुरु नानक देव सिक्ख धर्म के प्रसिद्ध गुरु है। उनके जीवन का एक प्रेरणादायी प्रसंग यहाँ दिया जा रहा है। एक बार गुरु नानक और अपने पिरय शिष्य मर्दाना के साथ यात्रा पर निकले। शहर तथा जंगल को पार करके वे एक गांव में पहुंचे। उस गांव के लोग बहुत दुष्ट व अत्याचारी थे। वे न तो किसी का आदर -सत्कार ही करते थे और न ही किसी की अच्छी बातो को मानते थे। उस गांव के लोगो ने गुरु नानक व उनके शिष्य को देखा ,किंतु उन्होंने उनको न तो भोजन दिया और न पानी। यहाँ तक कि उन्हें किसी व्यक्ति ने ठहरने के लिए आश्रय भी नहीं दिया। ...