Viny
विनय विनय का अर्थ है - नर्मता ,स्वभाव की कोमलता। घमंड न होना ही नर्मता है। मनुष्य को सचमुच मनुष्य बनाने के लिए जिन अच्छे -अच्छे गुणों की जरूरत होती है ,उनमे 'विनय 'एक मुख्य गुण है। विनय शीतल जल है। जहाँ विनय रूपी जल है ,वहाँ क्रोध की आग कभी नहीं पनपती। यह जल दूसरों को भी क्रोध की ज्वाला में भस्म होने से बचाता है। आप अपने हर्दय से अभिमान को विदा करो। चित में कोमलता को आसन जमाने दो। वाणी में मिठास और सच्चाई को बसाओ ,तब विनय की असली झलक आप में दिखाई देगी। जब बदलो का झुण्ड आकाश में उमड़ पड़ता है। तब आकाश बदलो में छिप जाता है। उसी तरह जब मनुष्य में विनय का विकाश हो जाता है ,तब उसके सारे दोषो पर पर्दा पड़ जाता है। विध्या से बुद्धि बढ़ती है। बुद्धि से विनय उपजता है। जिसके पास बुद्धि है ,परन्तु विनय नहीं है ,समझो उसके पास मणि तो है ,लकिन उसमे चमक नहीं है। जो विनयी है ,उसके पास सभी गुण अपन...