aane vale smy me hmare dish me pani ki kmi hogi
जल्द ही हमारे देश में पानी की समस्या होने वाली है,जो की सबसे बड़ी समस्या होगी। हम लोग आने वाली सालो में भारत के सामने आने वाली तकलीफो पर चर्चा कर रहे थे। काफी लंबी बहस के बाद भी हमारे बीच सहमति नहीं हो पाई। महाराष्ट्र जैसे संपन्न राज्य के लातूर में जो हुआ उसने उस अमेरिकी की चेतावनी दोहरा दी है। घडो और बर्तनो को लाइन में रखवाने के लिए धारा 144 लगानी पड़ी और इसने मुझे उस चेतावनी की याद दिला दी। लेकिन उस अमेरिकी ने मुझे एक आशावादी पक्ष भी दिखाया था कि यमुना ,गंगा योजना में पानी का समंदर है जो निकाले जाने का इंतजार कर रहा है। मुझे पता नहीं कि यह कितना सच है। अगर ऐसा होता तो सरकार ने इस जमा पानी को नापने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन कराया होता। मैंने ऐसी किसी योजना के बारे में तभी तक नहीं सुना है। शायद इस साल महाराष्ट्र सबसे पीड़ित राज्य है। पिछले साल कुछ दू सरे राज्यों की हालत ऐसी ही थी। ज्यादातर राज्य या जहां तक इसका सवाल है ,देश की अर्थव्यवस्था मानसून पर काफी निर्भर है। Add caption ...