Desh -prem
देशभक्ति एक उच्चकोटि की भावना है। जिस देश के लोगो में यह भावना होती है वह सदा आगे -ही -आगे बढ़ता है। Add caption जापान एक छोटा -सा देश है ,किंतु उन्नति और खुशहाली में बड़े -बड़े देश भी इससे कोसो दूर है। इसे 'एशिया महाद्वीप की शान 'कहे तो कोई बड़ी बात नहीं होगी। जापान को 'उगते हुए सूर्य का देश 'भी कहा जाता है। सुबह के सूर्य की प्रथम किरणे जापान को ही स्पर्श करती है। यहाँ के लोग ईमानदार और मेहनती होते है। इनके रोम -रोम में देशभक्ति भरी होती है। ये दयालु और सहनशील होते है। जापान में अक्सर भूंकप आते रहते है। इसलिए वहाँ ज्यादातर घर लकड़ी और कार्ड -बोर्ड के बनाए जाते है। जापानी लोग अपने घरो को अंदर और बाहर से खूब सजाकर रखते है। वे घरो की साफ -सफाई पर भी बहुत ध्यान देते है। जापानी लोग देश की संपत्ति की सुरक्षा और उसकी देखभाल करना अपना प्रथम कर्तव्य मानते है। वे अपने थैले में सुई और धागा अवश्य रखते है। यदि यात्रा करते समय उन्हें बस की सीट थोड़ी -सी भी फ़टी हुई दिख जाए तो वे तुरंत सुई धागा निकालकर उसे ठीक कर देते है। शायद इसीलिए जापान की गिनती विकसित...