lalch ka fl
इस कहानी से हमने यह बताने की चेस्टा की है कि लालच नहीं करना चाहिए जितना मिल रहा है उतनमे में ही सब्र करना चाहिए। क्योकि लालच का फल बहुत बुरा होता है। बहुत समय पहले एक गांव में एक किसान अपने परिवार के साथ र हता था। किसान के परिवार में उसकी पत्नी ,दो बच्चे तथा वृद्ध माता -पिता थे। किसान बहुत गरीब था। परंतु वह काम से कभी जी नहीं चुराता था। वह बहुत महेनती था। सारा दिन कड़ी महेनत करके बड़ी मुश्किल से अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम कर पाता था। किसान बहुत मेहनती होने के साथ -साथ भगवान में भी विशवास रखता था। सारा दिन कठोर परिश्रम करने के बाद जो समय मिलता। उसमे वह भगवान की आराधना करता था। एक दिन ,दिनभर का काम करने के बाद वह अपने आराध्य -देव भगवान शंकर का नाम ले रहा था ,तभी भगवान शंकर उसकी प्राथना से प्रसन्न होकर उसके सामने प्रकट हुए। भगवान शंकर को अपने सामने प्रकट देखकर गरीब किसान बहुत आचार्यचकित हुआ। किसान की मन इस्तिति को समझते हुए भगवा...