Posts

Showing posts with the label Vrksho ka mhttv

Vrksho ka mhttv

Image
वृक्ष हमारे किये अत्यंत  उपयोगी है। कवि ने वृक्षों के महत्त्व का बड़ा ही सुंदर वर्णन किया है।  संध्या हो या दिवस सवेरा , ऑक्सीजन बिखराते पेड़।  पर पीड़ा हर सुख दे करके  अपना सर्वस्व लुटाते पेड़।  अगर पेड़ है तो छाया है , अगर है तो हरियाली।  कोयल ,कौआ ,तोता ,मैना , सबका घर वृक्षों की डाली।  "मानव क्यों बेदर्द बना तू ", अपना राग सुनाते पेड़।  अंगविहीन होने पर भी , अश्रु नहीं बहाते पेड़।  पत्थर मारो फल देते है , सदा फूलते -फलते है।  सदा -साधुओ की विधि तरुवर , जीवन धन दे चलते है।  खंजन ,बुलबुल ,बया ,फाख्ता , दिल में इन्हे बसाते पेड़।  ईंधन ,चारा फल -फूल ,ओषधि , दे करके मिट जाते पेड़।  इन्हे देखकर बादल आते , धरती की प्यास बुझाते है।  धूल ,धुए को दूर भगाकर , पर्यावरण को शुद्ध बनाते है।  हरियाली की वुंदावली सी , धरती पर ये लाते पेड़।  रोग विनाशक ,शोक निवारक , सबको सुख पहुंचते पेड़।