Bhart ke dharmik tyohar
भारत में अनेक प्रकार के त्योहार मनाए जाते है जिनमे दशहरा ,दीपावली ,क्रिसमस ,ईद ,तथा गुरुपर्व प्रमुख रूप से मनाए जाते है। यही कारण है कि भारत को त्योहार का देश माना जाता है। ( दशहरा ) दशहरा विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। यह हिन्दुओ का प्रमुख त्योहार है। यह अशविन महीने की शुक्ल पक्ष को मनाया जाता है। इस दिन रामचंद्र जी ने लंका के राजा रावण को मारा था। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी ख़ुशी में दशहरा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन जगह -जगह मेले लगते है। मेलो में रावण ,कुंभकरण और मेघनाद के बड़े -बड़े पुतले जलाए जाते है। यह देखकर सब लोग खुश होते है। मेले में बच्चे मिठाई और खिलौने खरीदते है। ख़ुशी -ख़ुशी घर आते है। इसी पर्व पर काली माता या दुर्गा देवी की भी पूजा होती है। ...